संयुक्त राष्ट्र। रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बेदखल करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पास हो गया है। वहीं, भारत ने इस बार भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने वोट किया, जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। वोटिंग में 58 देशों ने हिस्सा नहीं लिया। मालूम हो कि रूस के खिलाफ यह प्रस्ताव अमरीका ने रखा था।गौर हो कि यूक्रेन की राजधानी कीव के उपनगर बूचा से सामने आई नागरिकों के शवों की भयावह तस्वीरों और वीडियो के बाद अमरीका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने रूस को मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए यूएन में विशेष बैठक बुलाई थी। यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान ही अमरीका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, महासभा और मानवाधिकार परिषद में अलग-अलग मौकों पर रूस के खिलाफ अब तक 10 प्रस्तावों को पेश किया जा चुका है. इन सभी प्रस्तावों पर वोटिंग के दौरान भारत ने हिस्सा नहीं लिया था।
Related Articles

September 24, 2026
3
kandahar attack: अफगानिस्तान में फिर गरजे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, कंधार समेत 10 ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

September 24, 2026
2

